फिरोजाबाद, अप्रैल 2 -- फिरोजाबाद। अभी तक सुहागनगरी के कांच उद्योग में उपयोग की गई समान दर की गैस के दाम नहीं बढ़े हैं। मार्च के दूसरे पखवाड़े में नगर के चूड़ी और कांच उद्योग में उपयोग की गई नेचुरल गैस का खपत का बिल 33.71 रुपए की दर से लगकर आया है। जो कि पिछले गैस बिल से 55 पैसा कम है। जो कि अभी तक उद्योगों के लिए राहत की बात है। गेल गैस लिमिटेड ने बुधवार देर रात को शहर की उपभोक्ता इकाइयों को गैस खपत का बिल जारी कर दिया है। मार्च के दूसरे पखवाड़े का बिल 33. 71 रुपए प्रति घन मीटर की दर से आया है। गैस कंपनी द्वारा जारी किए गए इस बिल का आंकलन करने पर यह बात सामने आई है। गैस की कीमत पिछले बार से भी कम बिल में लगकर आई है। औद्योगिक इकाइयों को भेजा गया गैस का बिल 31 मार्च तक की गई गैस खपत का है। जो कि 33.71 रुपए की रेट से लगाकर आया है जबकि मार्च ...