मुजफ्फरपुर, जनवरी 28 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। निगम के अगले वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में होल्डिंग टैक्स (संपत्ति कर) की दर बढ़ाए बगैर वसूली का लक्ष्य बढ़ेगा। नया लक्ष्य 80 करोड़ हो सकता है। यह पिछले वर्ष से 15 फीसदी अधिक होगा। वहीं, निगम में हर माह जनता दरबार लगेगा, ताकि लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके। मेयर निर्मला साहू की अध्यक्षता में हुई सशक्त स्थायी समिति की बैठक में यह निर्णय हुआ। नगर आयुक्त ऋतुराज प्रताप सिंह के स्तर से जनता दरबार की तिथि निर्धारित की जाएगी। समिति के सदस्य राजीव पंकू के मुताबिक अगर आवश्यकता पड़ी तो जनता दरबार के आयोजन के दिन बढ़ाए जा सकते हैं। दरअसल, चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 के बीते करीब 10 महीने में (24 जनवरी 2026 तक) 22.22 करोड़ से अधिक होल्डिंग टैक्स वसूला जा चुका है। अगले 31 मार्च तक यह आंकड़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.