प्रयागराज, मई 17 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। इलाहाबाद टेंपो टैक्सी ई-रिक्शा वेलफेयर एसोसिएशन की शनिवार को सिविल लाइंस में बैठक बुलाई गई। अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद चंद्र दुबे ने की। उन्होंने सीएनजी, पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी पर चिंता व्यक्त की। विनोद चंद्र दुबे और महामंत्री रमाकांत रावत ने कहा कि देश में आए आर्थिक संकट के समय आटो यूनियन देश के साथ है। पेट्रोलियम पदार्थों के दाम बढ़ने के बावजदू आटो और टैक्सी के किराया में बढ़ोतरी नहीं की जाएगी। इससे संचालकों पर भार बढ़ेगा लेकिन 20 किलोमीटर तक के किराये में कोई दर नहीं बढ़ाया जा रहा है। अगर आगे फिर पेट्रोलियम पदार्थों का दाम बढ़ेगा तो किराया बढ़ाया जाएगा। यह भी पढ़ें- रांची रोड पर वाहनों की आवाजाही 10 फीसदी तक दिखी कम बैठक में एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोनिस, सईद,...