गाजीपुर, जून 8 -- गाजीपुर। होटल कारोबारी आलोक राय (बबलू) के बेटे विनीत राय की हत्या के बाद संवेदना जताने रविवार को राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग, उत्तर प्रदेश के सदस्य सत्यदेव कुमार बारी 'बीनू' पहुंचे। वह पिता आलोक राय से घटना के संबंध में पूरी जानकारी ली। गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए परिजनों को सांत्वना दिया। कहा कि घटना अत्यंत दुखद है। अपराधी बख्शे नहीं जाएंगे। उन्होने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी सरकार में सुशासन, सुरक्षा एवं कानून के राज की नीति के तहत अपराधियों का स्थान समाज में नहीं, बल्कि वहीं होगा जहां ऐसे तत्वों का होना चाहिए। उन्होंने कहा कि व्यापारियों, उद्यमियों एवं आम नागरिकों की सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध सरकार में ऐसे जघन्य अपराधों के लिए कोई स्थान नहीं है। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले अपराधियों को किसी भी कीमत पर...