हाथरस, मई 1 -- हाथरस, संवाददाता। गिरफ्तारी देने के ऐलान के बावजूद राष्ट्रीय सवर्ण परिषद के अध्यक्ष पंकज धवरैय्या बुधवार को एसपी आफिस नहीं पहुंचे। उनके इंतजार में सुबह से जुटे समर्थकों में मायूसी दिखी। स्थिति को देखते हुए पूरा जिला छावनी में तब्दील रहा। एसपी आफिस समेत शहर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा। विभिन्न संगठनों ने पंकज धवरैया पर दर्ज मुकदमों को खारिज करने के लिए ज्ञापन एसपी को सौंपे। आगरा रोड स्थित कंचन नगर निवासी पंकज धवरैय्या राष्ट्रीय सवर्ण परिषद के अध्यक्ष है। यूजीसी के नए नियमों के विरोध में बरेली के पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्रिहोत्री के साथ उन्होंने अपने घर के बाहर धरना प्रदर्शन किया था। इसे लेकर पुलिस महक में अफरा तफरी का माहौल रहा। पुलिस व पीएसी बल काफी संख्या में उनके बाहर घर के बाहर और आगरा रोड क्षेत्र में तै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.