फतेहपुर, अप्रैल 7 -- धाता, संवाददाता कस्बा स्थित दीप नारायण तिराहा पर भाकियू टिकैत के पदाधिकारियों ने क्षेत्र वासियों व किसानों की समस्याओं का निस्तारण कराए जाने के लिए धरना देकर आवाज बुलंद की। लेकिन धरना स्थल पर किसी भी अधिकारी के न पहुंचने पर किसान उग्र हो गए तथा मार्ग को जाम कर दिया।ब्लाक अध्यक्ष अशोक सिंह पटेल के नेतृत्व में कस्बे में संचालित अवैध डिस्पेंसरी की जांच व कार्रवाई के साथ ही गेहूं खरीद को सरकारी क्रय केंद्र कस्बे से करीब 20 किमी दूर स्थानांतरित किए जाने पर नाराजगी जताते हुए पुन: स्थानीय स्तर पर संचालित किए जाने की मांग की। ब्लाक अध्यक्ष ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी दीप नारायण का मूर्ति स्थल क्षतिग्रस्त होने के बावजूद उसका पुर्ननिर्माण नहीं कराया जा रहा। साथ ही तिराहे पर लंबे समय से हुए अतिक्रमण को न हटाए जाने के कार...