कुशीनगर, जनवरी 2 -- कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के सिरसिया बुजुर्ग गांव के कोहड़ा में हिंसक जानवर की चहलकदमी बंद है, लेकिन ग्रामीणों में अभी भी भय बना हुआ है। हालांकि, वन विभाग का कहना है कि पिंजड़ा लगाकर उस जानवर का इंतजार किया जा रहा है, लेकिन कोई हरकत नहीं दिख रही है। फिर भी सतर्कता बरती जा रही है। एक सप्ताह पूर्व गुरुवार की देर रात एक हिंसक जानवर ने गांव में घुसकर कुछ लोगों व पालतू जानवरों पर हमला कर दिया था। उसके हमले में 65 वर्षीय लीलावती देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनका इलाज बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर से चल रहा है। इस घटना के बाद से लोग दहशत में हैं और पहरा दे रहे हैं। वन विभाग के खड्डा व खैरटिया के वनकर्मियों ने भी ग्रामीणों के साथ छह दिन तक गांव डेरा डालकर हिंसक जानवर की तलाश की। गुरुवार को ग्रामीणों ने बताया कि अब हिंसक ...