मेरठ, जून 3 -- दो महीने पहले आवेदन करने के बावजूद चौ. चरण सिंह विवि छात्रा को बीएड की मार्कशीट नहीं दे सका। परेशान छात्रा मंगलवार को शाहजहांपुर से तीन सौ किमी की यात्रा करके विवि कैंपस पहुंची और आपबीती सुनाई। छात्रों ने हंगामा किया किया तो विवि ने मात्र एक घंटे में मार्कशीट तैयार करके छात्रा को दे दी। छात्रों ने विवि की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए बीएड सेल की जांच कराने की मांग की है। मामला शाहजहांपुर निवासी बीएड छात्रा का है। दो महीने पहले छात्रा ने कैंपस में आकर मार्कशीट के लिए आवेदन किया। छात्रा के अनुसार लिफाफे में डाक टिकट लगाकर सारे पेपर जमा कराए गए। विवि ने दर्ज पते पर मार्कशीट भेजने की बात कही, लेकिन दो महीने बाद भी यह घर नहीं पहुंची। परेशान छात्रा ने कैंपस पहुंचाकर पूर्व महामंत्री अंकित अधाना एवं विनीत चपराना को स्थिति बताई। इसके...