अलीगढ़, फरवरी 3 -- जट्टारी, संवाददाता। टप्पल थाना क्षेत्र के ग्राम नांगल कलां में मनरेगा मजदूरों के शोषण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान सत्यवीर सिंह, सुपरवाइजर राहुल और पत्नी सुमन पर जॉब कार्ड अवैध रूप से रखने व Rs.रूपये वसूलने का आरोप लगाते हुए सोमवार दोपहर टप्पल थाने में सामूहिक रूप से एकत्रित होकर खण्ड विकास अधिकारी व टप्पल थाना प्रभारी को शिकायती पत्र देकर शिकायत दर्ज कराई है। मजदूरों ने शिकायती पत्र में बताया कि वे दस वर्षों से मनरेगा में काम कर रहे हैं, लेकिन आरोपी कार्ड लौटाने के नाम पर पैसे ऐंठ रहे हैं। इससे उनका रोजगार प्रभावित हो रहा है। टप्पल थाना प्रभारी शिवप्रसाद सिंह ने कहा कि शिकायत मिली है, जांच कर वैधानिक कार्रवाई होगी। वहीं, बीडीओ विजय कुमार तिवारी ने बताया, मामला संज्ञान में नहीं, लेकिन तत्काल...