वाराणसी, मई 17 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। इस्लामिक महीना जिल हिज्जा के चांद की तस्दीक रविवार को नहीं हुई। अब मुस्लिम समाज के लोग ईद-उल-अजहा (बकरीद) 28 मई को मनाएंगे। नई सड़क स्थित लंगड़े हाफिज मस्जिद में बैठक कर रूयते हेलाल कमेटी ने ऐलान किया कि 19 मई को जिल हिज्जा की पहली तारीख होगी। कमेटी के कंविनर एडवोकेट मो. अशरफ ने कहा कि जिल हिज्जा के 10वें दिन ईद उल अजहा मनाया जाता है। इस हिसाब से 28 मई को बकरीद मनाई जाएगी। यह भी पढ़ें- रविवार को नहीं दिखा चांद, बकरीद 28 को

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...