नहीं दिखा चांद, अब 28 को होगी बकरीद
मुजफ्फरपुर, मई 17 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। इस्लामी कैलेंडर के जिल हिज्जा माह का चांद रविवार को नहीं दिखा। इस माह की 10वीं तारीख को बकरीद पर्व मनाया जाता है। इमारत-ए-शरिया ने ऐलान किया है कि जिलहिज्जा की पहली तारीख मंगलवार 19 मई को होगी। इस लिहाज से 28 मई गुरुवार को ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व मनाया जाएगा। इमारत-ए-शरिया फुलवारी शरीफ के काजी-ए-शरीअत मौलाना मोहम्मद अंजार आलम कासमी और इदारा-ए-शरिया सुल्तानगंज के सदर मुफ्ती हसन रजा नूरी ने ऐलान किया है कि रविवार को पटना और इसके आसपास के इलाकों में मौसम साफ होने के बावजूद माह-ए-जिल हिज्जा का चांद नजर नहीं आया। बिहार, झारखंड, बंगाल समेत देश के अन्य इलाकों के मुस्लिम संस्थानों से भी संपर्क किया गया, लेकिन कहीं से भी चांद दिखने की कोई खबर नहीं मिली। यह भी पढ़ें- चांद नजर नहीं आया, ईद-उल-अज़हा की नमाज 28 ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.