फतेहपुर, मई 29 -- फतेहपुर, संवाददाता रोडवेज बसस्टाप के बाहर से बसों का संचालन कराए जाने पर वीराम नहीं लग पा रहा है। नतीजतन बसों के आड़े तिरछे खड़े होने से आम आदमी को जाम के झाम से दो चार होना पड़ता है। कई बार की जाने वाली शिकायतों के बावजूद कार्यवाही के अभाव में बस चालकों की मनमानी न थमने के कारण होने वाली परेशानियां कम नहीं हो पा रही हैं।रोडवेज बसस्टाप के बाहर से प्रयागराज, कानपुर आदि जाने वाली बसों को आड़ा तिरछा लगा दिया जाता है। जिससे इस रूट से आने वाली बसों सहित खड़ी होने वाली बसों के कारण दोनो ओर मार्ग पर वाहन रेंगते दिखाई देते हैं। ज्वालागंज पहले से ही अतिक्रमण की जद में रहता है उस पर बस चालकों की मनमानी न थमने के चलते राहगीरों की समस्याएं अधिक बढ़ती जा रही हैं। आलम यह है कि एक के बाद एक कर आधा दर्जन बसों के बीच मार्ग पर खड़ा किए जाने के क...