बिजनौर, जून 22 -- जंगली हाथियों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है। हाथियों ने उत्पात मचाते हुए ट्यूबबेल की चाहरदीवारी तोड़ डाली।हाथी जंगलों से बाहर निकलकर आए दिन उत्पात मचा रहे हैं। आवासीय कालोनियों में लंबे अरसे से जंगली हाथियों की आवाजाही बदस्तूर जारी है। हाथी यहां छोटी-बड़ी घटनाओं को अंजाम देते रहते हैं। बीते दिनों हाथी ने नई कालोनी स्थित शिव मन्दिर के समीप हमला करके अफजलगढ़ निवासी इस्माईल (55 साल) को मौत के घाट उतार दिया था। घटना के बाद हाथी की लगातार मौजूदगी तथा हमले की आशंका के चलते लोग खासे भयभीत हैं। सोमवार को अहले सुबह हाथियों ने हाईडिल कालोनी में घुसकर ट्यूबबेल की चाहर दीवारी तोड़ डाली। दूसरी ओर रविवार को दोपहर एक इक्कड हाथी जंगल से निकलकर रामगंगा बांध जलाशय के समीप पंहुच गया तथा जलाशय के इर्दगिर्द घंटों तक मस्ती करता रहा। अन...