गोरखपुर, नवम्बर 3 -- गोरखपुर। मुख्य संवाददाता। सूर्यकुण्ड धाम मंदिर सरोवर में मछलियों के मरने का सिलसिला चौथे दिन रविवार को भी जारी रहा। नगर निगम के सफाई कर्मचारियों की ओर से सरोवर से निकाली गई मृत मछलियों में से कुछ 10 से 15 किलोग्राम वजन की थी। बीते चार दिनों में तकरीबन 3.50 कुंतल मृत मछलियां निकालकर दफनाई जा चुकी हैं। रविवार की सुबह सफाईकर्मियों ने सरोवर से करीब 27 मृत मछलियों को निकाला। इसके पूर्व शनिवार को 50 से अधिक, शुक्रवार को 36 और गुरुवार को 100 से अधिक संख्या में मछलियां मृत मिली थीं। मछलियों के मरने की असल वजह अब तक सामने नहीं आ सकी है। उधर, रविवार की शाम को भी नगर निगम की ओर से सरोवर में पानी भरा गया। प्रथमदृष्टया माना जा रहा है कि दीवाली के दौरान दीपोत्सव एवं छठ पर्व पर सार्वजनिक पूजन के कारण सरोवर के तल पर तेल और घी की परत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.