कानपुर, अगस्त 2 -- कानपुर देहात, संवाददाता। जनपद में उमस भरी गर्मी के चलते जहां बुखार का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं त्वचा रोग के मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। गांवों से लेकर कस्बों तक बड़ी संख्या में लोग इन बीमारियों की चपेट में हैं। रविवार को जिले के 29 स्वास्थ्य केंद्रों में आयोजित आरोग्य मेलों क में 1794 मरीज उपचार कराने पहुंचे। इस मौके पर 27 लोगों के गोल्डन कार्ड बनाए गए, जबकि 42 मरीजों के नेत्र परीक्षण का भी दावा किया गया। शासन के निर्देश पर जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में हर रविवार को स्वास्थ्य मेले का आयोजन हो रहा है, लेकिन औपचारिकता पूरी किए जाने से मरीजों को शासन की मंशा के अनुरूप लाभ नहीं मिल रहा है। यह भी पढ़ें- Orai News: उमस भरी गर्मी में अस्पतालों में मरीजों की कतार, 1429 को मिला इलाज रविव...