छिपादोहार | राकेश सिंह, जनवरी 4 -- झारखंड में हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला छिपादोहर थाना क्षेत्र के पंचायत-केड़ अंतर्गत ग्राम मतनाग का है। जंगली हाथी के हमले से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान मतनाग निवासी वीरेंद्र कोरवा के रूप में हुई है। घटना रविवार शाम करीब 4 बजे की बताई जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार वीरेंद्र कोरवा केड़ चौक बाजार से खरीदारी कर जंगल के कच्चे रास्ते से अपने घर मतनाग लौट रहे थे। इसी दौरान अचानक जंगली हाथियों का एक झुंड सामने आ गया। हाथियों ने वीरेंद्र को घेर लिया और कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। घटना की सूचना मिलते ही रेंजर अजय टोप्पो एवं प्रभारी वनपाल राम कश्यप के नेतृत्व में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। वन कर्मियों ने आसपास के इलाके का मुआयना कर स्थिति का जायजा लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.