अलीगढ़, मार्च 1 -- सीलिंग को लेकर ठा. जयवीर सिंह ने की चर्चा, दिया भरोसा गभाना, संवाददाता। रामपुर क्षेत्र की आबादी वाली जमीन को रिक्त दिखाकर सीलिंग में दर्ज किए जाने के मामले में शनिवार को एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में बरौली विधायक ठाकुर जयवीर सिंह ने ग्रामीणों के साथ विस्तार से चर्चा करते हुए उन्हें भरोसा दिलाया कि किसी भी हाल में किसी का घर नहीं टूटने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह मामला बेहद संवेदनशील है और इससे सैकड़ों परिवारों का भविष्य जुड़ा हुआ है। उन्होंने बताया कि इस प्रकरण में प्रशासन की ओर से फाइल को दोबारा री-ओपन किया गया है और वे स्वयं पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं। जरूरत पड़ने पर उच्चाधिकारियों से भी बात की जाएगी, ताकि आबादी वाली जमीन के साथ किसी भी तरह का अन्याय न हो। बैठक में मौजूद ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा कि यदि...