मुरैना, अप्रैल 15 -- मध्य प्रदेश के मुरैना में बोर्ड परीक्षा में फेल होने के बाद एक छात्र ने कथित तौर पर खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। यह घटना माताबसैया थाना क्षेत्र के कोतवाल डैम के पास हुई। मृतक की पहचान अंबाह शिक्षा विभाग में कार्यरत बाबू शैलेंद्र दंडोतिया के बेटे ऋतिक दंडोतिया (20) के रूप में हुई है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार ऋतिक ने 12वीं की बोर्ड परीक्षा दी थी और वह सभी विषयों में फेल हो गया था। बताया जा रहा है कि इसी बात से आहत होकर उसने यह कदम उठाया।वह अपनी स्कूटी से कोतवाल डैम के किनारे पहुंचा और एक अवैध कट्टे से अपनी दाहिनी कनपटी पर गोली मार ली। घटनास्थल पर खून बिखरा हुआ पाया गया। डैम के पास शव पड़े होने की सूचना मिलने पर माताबसैया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुरैना भिजवाया। प...