तेहरान, अप्रैल 10 -- अमेरिका से संघर्ष विराम के बीच ईरान ने बड़ा बयान दिया है। ईरान के उप विदेश मंत्री माजिद तख्त-रवांची ने शुक्रवार को अमेरिका को चेतावनी देते हुए कहाकि उनका देश ऐसे किसी भी संघर्षविराम को स्वीकार नहीं करेगा, जिसका उपयोग अमेरिका अपनी सैन्य शक्ति को फिर से संगठित करने और नयी आक्रामकता की तैयारी के लिए करे। ईरान के सरकारी सूचना पोर्टल के अनुसार, तख्त-रवांची ने स्पष्ट किया कि वार्ता की शर्तों से ईरान की क्षेत्रीय सुरक्षा के साथ समझौता नहीं होना चाहिए। 10 सूत्रीय योजना पर जोरदूसरी ओर, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तेहरान और वॉशिंगटन के बीच आगामी वार्ताओं को दुनिया का सबसे शक्तिशाली रिसेट करार दिया है। ईरान का हालांकि कहना है कि किसी भी शांति वार्ता का आधार ईरान की '10-सूत्रीय योजना' ही होगी। ईरान के उप विदेश मंत्री न...