हापुड़, नवम्बर 19 -- हापुड़। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने जनपद में एक जनवरी 2026 से कैब एग्रीगेटर्स और डिलीवरी सेवाओं के लिए नए पेट्रोल और डीजल वाहनों के पंजीकरण पर रोक लगा दी गई है। उप संभागीय परिवहन विभाग हापुड़ को आदेशों का पालन करने के निर्देश दिए गए है, ताकि दिल्ली-एनसीआर समेत आसपास के जनपदों में वायु प्रदूषण को रोका जा सकें। उप संभागीय परिवहन विभाग हापुड़ के उप संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) रमेश कुमार चौबे ने बताया कि एक जनवरी 2026 से पेट्रोल और डीजल चलित डिलीवरी एवं एग्रीगेटर वाहनों पर वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग द्वारा रोक लगाने के निर्देश दिए गए है। उन्होंने बताया कि दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को कम करने के लिए डिलीवरी सेवा प्रदाताओं, मोटर वाहन एग्रीगेटर्स और ई-कॉमर्स कंपनियों के लिए नए वाहन शामिल करने के नियम बदल दिए गए ...