उन्नाव, अप्रैल 11 -- उन्नाव, संवाददाता। युद्ध थमने के बाद भी अमोनिया गैस की कीमतों में कमी नहीं आई है। 60 रुपये प्रति किलो की दर पर बिकने वाली गैस इन दिनों 90 रुपये तक बिक रही है। इससे कोल्डस्टोरेज संचालकों के सामने भंडारण राशि बढ़ाने का संकट खड़ा हो गया है। फल, सब्जियां समेत अन्य खाद्य पदार्थों को लंबे समय तक ताजा बनाए रखने के लिए कम तापमान में रखने की आवश्यकता होती है। इसके लिए इन्हें कोल्डस्टोर में भंडारित किया जाता है। जनपद की बात करें तो यहां 24 कोल्डस्टोरों का संचालन किया जाता है। इन कोल्डस्टोरों की भंडारण क्षमता करीब दो लाख मीट्रिक टन है। इनका तापमान कम करने के लिए अमोनिया गैस का प्रयोग किया जाता है। युद्ध से पहले यह गैस करीब 60 रुपये किलो की दर से मिलती थी। हालांकि मौजूदा समय इसकी कीमत 80 से 90 रुपये तक पहुंच गई है। कोल्डस्टोर संचाल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.