लातेहार, दिसम्बर 11 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह के जविप्र डीलरों को विभाग द्वारा दी गई नई 4 जी ई पॉश मशीन नहीं खुल रही है। इससे राशन वितरण प्रभावित हो गया है। मशीन काम नहीं करने के कारण गुरुवार को जविप्र दुकानों से कई कार्डधारियों को बिना राशन लिए निराश होकर लौटना पड़ा। ई पॉश मशीन की तकनीकी गड़बड़ी को ठीक नही की जा सकी है। मशीन को लेकर डीलर काफी परेशान हैं। डीलर संघ के अध्यक्ष ज्वाला प्रसाद, डीलर मुरारी लाल, मनोहर प्रसाद ने बताया कि नई ई पॉश मशीन को खोलने का काफी प्रयास किया गया, लेकिन वह नहीं खुल पा रहा है। अधिकांश जविप्र में नई ई-पॉश मशीन की यही स्थिति है। इस कारण राशन वितरण शुरू नहीं हो पा रहा है। इसकी शिकायत विभागीय अधिकारियों से की गई है। इधर प्रभारी एमओ राजेश कुमार ने भी ज्यादातर नई ई-पॉश मशीन के नहीं खुलने की पुष्टि की है। कहा कि क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.