रामपुर, मार्च 18 -- रामपुर। जिले में मंगलवार से गेहूं की खरीद शुरू होनी थी, जो अब 25 मार्च से शुरू होगी। गेहूं की स्थिति को देखते हुए शासन ने खरीद की तिथि को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। रामपुर समेत मंडल के अन्य जिलों में अब एमएसपी पर गेहूं की खरीद 25 मार्च से प्रारंभ होगी। जिले में गेहूं की खरीद के लिए प्रशासन ने 114 केंद्रों को स्थापित किया है। खरीद की तैयारियां चल रही हैं मगर अभी तक खरीद नीति जारी नहीं हुई है और न ही लक्ष्य का आवंटन हुआ है। ऐसे में प्रशासन पिछले वर्ष के लक्ष्य को मानकर खरीद की तैयारियों में जुटा हुआ था। हालांकि, मंगलवार को खरीद के लिए सेंटर नहीं खोले गए। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी प्रिंस चौधरी का कहना है कि अभी जिले में गेहूं की आवक नहीं है। खेतों में गेहूं पकने में सात से 10 दिन लग सकते हैं। इसके बाद कटाई और मड़ाई ...