झांसी, मार्च 31 -- समथर। पहाड़पुरा बहु उद्देशीय सरकारी समिति समथर में अभी सरकारी समिति पर गेंहू खरीद केन्द्र नहीं मिला। न बैनर लटके और न ही कांटा। समिति के सचिव राम प्रकाश तिवारी बताया कि पहाड़पुरा बहुउद्देशीय सरकारी समिति पर पी.सी.एफ द्वारा सरकारी गेंहू कि खरीद का आदेश जारी हुआ । लेकिन जब समिति पर बरदाना उपलब्ध होगा तभी सरकारी गेंहू खरीद शुरु होगी। खरीद केन्द्र शुरु होने में चार पांच दिन का समय लगेगा। किसान बृजभूषण,कन्हैया लाला,रनवीर सिंह, रमेश कुमार,भानु प्रताप ने बताया कि खेतों में गेंहू कि फसल कट कर मंडी आना शुरु हो चुकी है पर नगर में न तो पहाड पुरा बहुउद्देशीय समिति पर सरकारी खरीद शुरु हुई और न ही उप गल्ला मंडी स्थल पर किसान को मजबूरी में फसल को मंडी व्यापारियों को बेचना पड़ रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...