पीलीभीत, दिसम्बर 4 -- पूरनपुर। रेलवे क्रसिंग का एक बूम न खुलने से जाम लग गया। काफी देर तक लोग इसमें फंसे रहे। दो पहिया वाहन चालकों ने बूम के नीचे से बाइक को निकाला। करीब आधा घंटा तक लोग परेशान रहे। बुधवार की शाम साढे तीन बजे जब पीलीभीत मैलानी पैसेंजर ट्रेन आई तो शेरपुर रेलवे फाटक को बंद कर दिया गया। फाटक बंद होने से दोनों ओर काफी संख्या में वाहन खडे हो गए। ट्रेन जाने के बाद एक ओर का बूम नहीं खुल सका। इसके चलते ट्रेक पर काफी संख्या में लोग पहुंच गए। करी आधा घंटा तक यह समस्या बनी रही। कुछ लोगों ने अपनी बाइक को नीचे गिराकर बूम पार किया तो कुछ पटरी को फांदते देखे गए। इस क्रासिंग पर आए दिन यह समस्या होती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...