हाथरस, जनवरी 3 -- हाथरस। इन दिनों उत्तर भारत के राज्यों में पड़ रही कड़ाके की सर्दी का सिलसिला जारी है। लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को भी धूप के दर्शन नहीं हुए। सुबह से शाम तक आसमान में बादल छाए रहे। धूप नहीं निकलने की वजह से सर्दी के तेवर काफी ज्यादा तल्ख बने रहे। पूरे दिन ठंड से बचाव को लेकर लोग तमाम जुगत करते रहे, लेकिन इसके बाद भी उन्हें कोई राहत नहीं मिली। अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम 08 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नए साल के दूसरे दिन शुक्रवार को भी सुबह से ही मौसम का मिजाज बिगड़ा दिखाई दिया। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। हालांकि, सड़क पर कोहरे की चादर नहीं होने की वजह से लोगों ने जरुर मामूली तौर पर राहत ली। लेकिन दिन चढ़ने के बाद भी धूप के दर्शन नहीं हुए। धूप नहीं निकलने की वजह से मौसम का मिजाज लगातार बिगड़ा रहा। ऐसे में...