सिद्धार्थ, मई 2 -- सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम जिले में खाड़ी युद्ध के साथ शुरू हुआ पेट्रोल-डीजल संकट युद्ध विराम के बाद भी जारी है। पंपों के ड्राई रहने व जहां तेल मिल रहा है वहां पर लंबी लाइनें लगना आम बात हो गई है। प्रशासन की ओर से लाख प्रयास के बाद भी भीड़ कम नहीं हो रही है। लगन चलने से भीड़ और बढ़ गई है। प्रशासन का दावा है कि तेल की कमी नहीं है। बेवजह की भीड़ लगाने से लोग बचें।बढ़नी कस्बे एवं आस पास के क्षेत्रों में लोग पेट्रोल डीजल के लिए भटक रहे हैं। शादी व्याह के सीजन में लोग जरूरत के लिए सुबह होते पेट्रोल पंपों की जानकारी लेने के लग जाते है कि किस पेट्रोल पंप पर पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता है। यह भी पढ़ें- संतकबीरनगर में कई पेट्रोल पंप अभी भी हैं ड्राई शुक्रवार को बढ़नी कस्बे के बस स्टॉप स्थित पेट्रोल पंप पर डीजल एवं पेट्रोल की मशी...