प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 19 -- लोगों को बंदी के दिन भी अपने घर के करीब मुफ्त इलाज उपलब्ध हो सके, इसके लिए प्रत्येक रविवार को पीएचसी पर आरोग्य मेले का आयोजन किया जाता है। रविवार को जिले के 61 केंद्रों पर लगे आरोग्य मेलों में कुल 1467 मरीजों ने पहुंचकर इलाज कराया। आरोग्य मेलों में आयुर्वेद के डॉक्टर नहीं पहुंच रहे हैं। आयुर्वेद के डॉक्टर व दवाएं न मिलने से मरीज निराश होकर लौट रहे हैं। मरीजों की संख्या घट गई है। नगर की अजीत नगर पीएचसी पर रविवार को 68 मरीज आए। जिनका डॉ. अंकित आर्या, फार्मासिस्ट शरद सिंह, स्टॉफ नर्स मध्यमा ओझा, एएनएम विमलेश व दो सपोर्ट स्टॉफ के सहयोग से इलाज किया गया। यह भी पढ़ें- न्यू पीएचसी बदौसा: डॉक्टर गायब, फार्मासिस्ट ने किया इलाज पहले यहां के आरोग्य मेले में 100 से अधिक मरीज आते थे। लेकिन पिछले दो महीने से आयुर्वेद के ड...