गंगापार, अप्रैल 11 -- मांडा के समाधान दिवस में तहसील से राजस्व अधिकारियों व कर्मचारियों के न आ पाने के कारण फरियादियों को भारी निराशा हुई। इस बार भी मांडा के समाधान दिवस में एक भी प्रार्थना पत्र नहीं आया। मांडा के समाधान दिवस में प्रायः राजस्व अधिकारियों और कर्मचारियों की कुर्सी खाली रहती है। मांडा क्षेत्र के हाटा और मझिगवां दो न्याय पंचायतों के लगभग डेढ़ दर्जन ग्राम पंचायतों के दर्जनों गांव कोरांव तहसील में तथा मांडा खास, दिघिया, चकडीहा, महेवा कला, महुआरीकला, कोसड़ाकला आदि न्याय पंचायतों के गांव मेजा तहसील में आते हैं। नियमत: दोनों तहसीलों के राजस्व अधिकारियों व कर्मचारियों को मांडा थाने के समाधान दिवस में आना चाहिए, लेकिन दोनों तहसीलों के राजस्व कर्मचारी मांडा के समाधान दिवस में नहीं आते। एक पखवाड़े तक राजस्व संबंधी मामलों के निस्तारण ह...