गंगापार, मार्च 14 -- राजस्व कर्मियों की कमी और अधिकारियों की उपेक्षा के चलते मांडा थाने के समाधान दिवस में फरियादियों की समस्या का समाधान न होने से लोगों में काफी निराशा है। मांडा के समाधान दिवस में एक भी प्रार्थना पत्र नहीं आया। शनिवार को मांडा थाने के समाधान दिवस में आयी कपरकुचवा गांव की रामादेवी का कहना है कि वे हर समाधान दिवस में आती हैं, लेकिन उनके जमीन का विवाद हल नहीं हो पा रहा है। थाने के समाधान दिवस को औपचारिकता मान कर अब फरियादियों ने यहाँ प्रार्थना पत्र देना ही बंद कर दिया है। पिछले समाधान दिवस की तरह यही वजह है कि इस शनिवार को भी मांडा थाने के समाधान दिवस में एक भी प्रार्थना पत्र नहीं आये। समाधान दिवस में नायब तहसीलदार मांडा यमुना प्रसाद सरोज व मात्र तीन लेखपाल मेजा क्षेत्र के मौजूद रहे। मांडा क्षेत्र के दो दर्जन ग्राम पंचायत ...