बाराबंकी, नवम्बर 26 -- सआदतगंज। सरकार भले ही स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दावे करे, लेकिन स्थानीय सीएचसी के डाक्टर व स्वास्थ्यकर्मी सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। इन दिनों डाक्टरों व स्वास्थ्य कर्मियों की मनमानी से मरीज परेशान हैं। रामनगर ब्लाक की सआदतगंज सीएचसी विभागीय उपेक्षा का शिकार है वर्तमान में रामनगर सीएचसी के अधीक्षक प्रणव श्रीवास्तव के पास सआदतगंज सीएचसी का भी अतिरिक्त चार्ज है। जिस कारण वह रोजाना सीएचसी नहीं आते हैं। इसी का फायदा उठाते हुए यहां तैनात स्वास्थ्यकर्मी धड़ल्ले से मनमानी कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि निगरानी की कमी के चलते यहां तैनात डेंटल हाइजनिस्ट संतोष राय अक्सर गायब रहते हैं। जिससे दांत का इलाज कराने सीएचसी पहुंचने वाले मरीजों को बैरंग वापस होना पड़ता है। यहीं नहीं यहां तैनात डाक्टर व स्वास्थ्यकर्मियों ...