हापुड़, दिसम्बर 15 -- जनपद हापुड़ में संस्कृत बोर्ड की परीक्षा के लिए बने एकमात्र परीक्षा केंद्र के संबंध में आपत्ति नहीं आई है। संस्कृत बोर्ड की परीक्षा में पांच विद्यालयों के 230 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की जद में कराई जाएंगी। एक सप्ताह पूर्व संस्कृत बोर्ड की परीक्षा के लिए जिला हापुड़ में जनता इंटर कॉलेज गढ़मुक्तेश्वर को केंद्र बनाया गया था। परीक्षा केंद्र बनाकर आपत्ति मांगी गई थी। अब परीक्षा केंद्र के संबंध में एक भी आपत्ति नहीं आई है। जिसके बाद उक्त परीक्षा केंद्र का फाइनल होना तय है। यहां जिले में एकमात्र परीक्षा केंद्र पर पांच संस्कृत विद्यालयों के 230 परीक्षार्थी एग्जाम देंगे। डीआईओएस डॉ श्वेता पूठिया ने बताया कि पूर्व मध्यमा द्वितीय एवं उत्तर मध्यमा द्वितीय की परीक्षा के लिए जनपद में एक परीक्षा केंद्र बनाया गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.