गोपालगंज, अक्टूबर 1 -- गोपालगंज। संतान की लंबी आयु, सुख और समृद्धि की कामना का पर्व जितिया शनिवार को श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ तीन दिवसीय पर्व की शुरुआत होगी। शनिवार को माताएं संतान की मंगल कामना के लिए निर्जला व्रत रखेंगी। रविवार, 4 अक्टूबर को सुबह 7:28 बजे के बाद व्रत का पारण होगा। यह भी पढ़ें- Katihar News: शुक्रवार को नहाए खाए शनिवार को निर्जला रहेगी माताएंत्योहार के लिए तैयारियाँ पर्व को लेकर घरों से बाजार तक तैयारियां तेज हो गई हैं। बाजार में पूजन सामग्री, फल और सब्जियों की मांग बढ़ गई है। खासकर तरोई के भाव चढ़े हैं। दूध-दही की खपत भी बढ़ने की उम्मीद है। कारोबारियों के अनुसार पर्व के दौरान जिले में 150 टन से अधिक दूध-दही की बिक्री हो सकती है। दुग्ध विक्रेताओं ने आपूर्ति बढ़ाने की तैयारी की है। यह भी पढ़...