पाकुड़, सितम्बर 13 -- महेशपुर, एक संवाददाता। सुहागन महिलाओं द्वारा अपने पति की लंबी उम्र, सुखी दांपत्य जीवन व अखंड सौभाग्य के लिए रखा जाने वाला हरितालिका व्रत को लेकर सुहागिन महिलाओं ने सुबह पवित्र नदी तथा घर पर ही गंगाजल मिलाकर स्वच्छ जल से स्नान किया। स्नान के बाद शुद्धता के साथ पूजा-अर्चना की। पूजा-अर्चना के पश्चात केवल एक बार सात्विक भोजन किया। सात्विक भोजन में विशेष कर अरवा चावल, चने की दाल व कद्दू की सब्जी बनाई गई। हरितालिका तीज पर्व को लेकर सुहागिन महिलाओं ने घर की अच्छी तरह से साफ-सफाई की व सोमवार को मनाए जाने वाले हरितालिका पर्व को लेकर निर्जला उपवास के लिए पूजा की सभी तैयारियां पूरी की। यह भी पढ़ें- हरतालिका तीज धर्मसिंधु के अनुसार कब, पूरी रात जागरण करें, व्रत को तोड़ना अशुभ भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाए जाने ...