पूर्णिया, अक्टूबर 2 -- बैसा, एक संवाददाता। अमौर विधानसभा क्षेत्र के बैसा एवं अमौर प्रखंड में गुरुवार को नहाय-खाय के साथ तीन दिवसीय जिउतिया पर्व शुरू हो गया। पर्व को लेकर व्रती महिलाओं में उत्साह देखा गया। सुबह महिलाओं ने स्थानीय दास, बैसा, कनकई, महानंदा सहित अन्य नदियों में स्नान कर व्रत का संकल्प लिया। इसके बाद घरों में सात्विक भोजन तैयार कर भगवान को भोग लगाया गया। जिउतिया पर्व को लेकर रौटा, अमौर, मजगामा, हाट सहित विभिन्न बाजारों में भी चहल-पहल रही। व्रती महिलाएं कद्दू-भात, झींगा, लाल साग, नोनी साग सहित अन्य पूजन एवं भोजन सामग्री की खरीदारी करती नजर आईं। स्थानीय पुरोहित मोहन झा ने बताया कि संतान के सुखी, स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना को लेकर महिलाएं यह व्रत करती हैं। यह भी पढ़ें- Bhabua News: महिलाओं ने जितिया गुंथवाकर पूजन सामग्री क...