नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ जितिया पर्व, आज निर्जला व्रत
गोपालगंज, अक्टूबर 2 -- गोपालगंज। संतान की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और मंगल कामना के लिए माताओं ने शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ जितिया व्रत का शुभारंभ किया। सुबह से ही नदी, तालाब और पोखरों के घाटों पर व्रतियों की भीड़ जुटी रही। स्नान के बाद महिलाओं ने झिगुनी के पत्ते पर सरसों तेल और खल्ली रखकर पितरों को जल अर्पित किया और जीमूतवाहन की पूजा का संकल्प लिया। शनिवार को माताएं पूरे दिन-रात निर्जला व्रत रखेंगी। रविवार सुबह 7:28 बजे के बाद पारण के साथ व्रत पूरा होगा। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: नहाय-खाय के साथ जिउतिया शुरू, गंगा घाटों पर स्नान को उमड़ी भीड़जितिया व्रत का महत्व जितिया, जिएतिया या जीवित्पुत्रिका व्रत को लेकर शहर से लेकर गांव तक आस्था का माहौल है। गवहीं तालाब, दाहा नदी के घाट, इटवा पुल सहित विभिन्न जलाशयों के किनारे सुबह से महिलाओं की आवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.