कटिहार, मार्च 23 -- कटिहार , हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। लोक आस्था का महापर्व चैती छठ रविवार को नहाय-खाय के साथ पूरे श्रद्धा और उत्साह के बीच शुरू हो गया। सुबह से ही व्रती महिलाओं और पुरुषों ने गंगा घाटों पर पहुंचकर पवित्र स्नान किया और सूर्य भगवान की उपासना के साथ चार दिवसीय अनुष्ठान की शुरुआत की। स्नान के बाद घर लौटकर व्रतियों ने विधि-विधान से कद्दू-भात का प्रसाद बनाकर भगवान को अर्पित किया और शुद्धता व नियमों का पालन करते हुए छठ व्रत का संकल्प लिया। घाटों पर सुबह का दृश्य अत्यंत भावपूर्ण रहा। उगते सूर्य को अर्घ्य देते श्रद्धालुओं के चेहरों पर आस्था और विश्वास साफ झलक रहा था। पूरे वातावरण में भक्ति गीतों और मंत्रोच्चारण की गूंज सुनाई देती रही, जिससे माहौल पूरी तरह आध्यात्मिक बन गया।आज व्रती करेंगी खरना का अनुष्ठानसोमवार को व्रती खरना का अनुष्...