दरभंगा, मार्च 23 -- दरभंगा, हिटी। चैती छठ का चार दिवसीय अनुष्ठान रविवार से शुरू हो गया। व्रतियों ने पहले दिन पवित्र जलाशयों में स्नान कर अरवा चावल, चने की दाल व कद्दू की सब्जी का प्रसाद ग्रहण किया। प्रसाद को परिजनों व इष्ट-मित्रों के बीच भी वितरित किया गया। सोमवार को खरना होगा। इसके साथ ही 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू हो जाएगा। मंगलवार को अस्ताचलगामी व बुधवार को उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य समर्पित किया जाएगा। नहाय-खाय को लेकर बाजार में कद्दू की सबसे अधिक मांग रही। आम तौर पर 40 रुपए पीस तक बिकने वाले कद्दू की कीमत रविवार को 60 रुपए तक पहुंच गयी थी। लहेरियासराय गुदरी के सब्जी विक्रेता मो. फैजल ने कहा कि मांग अधिक होने के कारण आज कद्दू की कीमत बढ़ गयी थी। सोमवार से फिर यह सामान्य कीमत पर बिकने लगेगा। यहां सब्जी की खरीदारी करने आई आरएस टैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.