कटिहार, जनवरी 23 -- समेली,एक संवाददाता पांच दिवसीय थारी व्रत पर्व नहाय खाय के साथ शुरू हो गया। हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने तीनटंगा गंगा घाट में डुबकी लगा वहीं भोजन ग्रहण किया। व्रत के दूसरे, तीसरे और चौथे दिन श्रद्धालु अरवा भोजन करेंगे। पांचवें दिन विदाई के साथ व्रत संपन्न होगा। यह पर्व पुत्र प्राप्ति तथा कष्टों के निवारण हेतु किया जाता है। इस निमित्त पुरे गांव के‌ लोग श्रद्धा पूर्वक पूरे एक माह तक शाकाहारी भोजन करते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...