भागलपुर, मार्च 23 -- प्रखंड में लोक आस्था का महापर्व चैती छठ रविवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया। यह चार दिवसीय पर्व भगवान सूर्यदेव और छठी मैया की आराधना का अनुपम अवसर है। पंडित गोपाल मिश्र के अनुसार, रविवार को नहाय-खाय के साथ व्रत का शुभारंभ हुआ। सोमवार को खरना का विधान है। मंगलवार को अस्ताचलगामी सूर्य को संध्या अर्घ्य और बुधवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत पूर्ण होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...