बगहा, मार्च 22 -- बेतिया, हमारे संवाददाता। रविवार से नहाए खाए के साथ चार दिनों तक चलने वाले चैती छठ पर्व की शुरुआत की गई। व्रतियों के घर में रविवार को दिनभर छठ माता के गीत गूंजते रहे। पूरे घर की साफ सफाई पहले ही कर ली गई। अधिकांश व्रतियों के द्वारा पहले से ही व्रत के लिए दउरा और सुपली की खरीदारी की जा चुकी है। मिट्टी के चूल्हे को लीप कर उसे शुद्ध बनाया गया। मीना बाजार,राज देवड़ी तथा हरी वाटिका चौक पर मिट्टी के चूल्हे की बिक्री हुई। महिलाओं ने पवित्र स्नान कर घर में अरवा चावल और लौकी की सब्जी खाकर छठी माता से आशीर्वाद मांगा। परिजनों ने भी छठी माता से सभी की कुशलता के लिए आशीर्वाद मांगा। बाजार में लौकी की कीमत में काफी ऊंचा देखा गया। शनिवार की देर शाम तक 50 से 60 रुपए में एक लौकी दुकानदारों ने बेची। शनिवार को दिन भर व्रतियों के परिजनों के द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.