जहानाबाद, मार्च 22 -- करपी, निज संवाददाता। नहाय-खाय के साथ ही रविवार को आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व चैती छठ का चार दिवसीय अनुष्ठान विधिवत रूप से प्रारंभ हो गया। पर्व की शुरुआत होते ही पूरे क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय हो गया है और हर ओर छठी मैया के गीतों की गूंज सुनाई दे रही है। पहले दिन व्रतियों ने पवित्र स्नान कर घरों की साफ-सफाई के बाद शुद्धता के साथ प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान व्रतियों ने कद्दू-भात एवं अन्य पारंपरिक प्रसाद का सेवन कर व्रत का संकल्प लिया। नहाय-खाय के साथ ही छठ व्रत की कठिन साधना की शुरुआत हो गई है, जिसे लेकर व्रतियों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। चैती छठ को लेकर पूरे क्षेत्र में धार्मिक माहौल बना हुआ है। छठ गीतों से वातावरण गुंजायमान है तथा बाजारों में भी पर्व को लेकर रौनक बढ़ गई है। फल, पूजन सामग्री एवं अन्य आवश्...