साहिबगंज, मार्च 22 -- साहिबगंज। नेम निष्ठा के महापर्व चैती छठ का शुभारंभ रविवार को नहाय खाय के साथ हो गया। नहाय खाय यानी कद्दू भात के दिन व्रतियों ने गंगा स्नान व पूजन कर घरों में शुद्ध सात्विक भोजन बनाया। आज के भोजन में कद्दू की प्रमुखता रहती है। चना का दाल,अरवा चावल सहित कई अन्य व्यंजन तैयार करने के बाद सबसे पहले देवी-देवता को उसका भोग लगाया गया। उसके बाद व्रती ने प्रसाद के रूप से उस भोजन (कद्दू भात)को ग्रहण किया। फिर प्रसाद के रूप में घर के अन्य सदस्यों व दोस्त-मित्रों को ग्रहण करने के लिए दिया। उधर, कद्दू भात से चार दिनी छठ महापर्व का शुभारंभ हो गया। छठ में दूसरे दिन यानि सोमवार को खरना होगा। इसके लिए व्रती सोमवार को निर्जला उपवास रखेंगे और संध्या समय खीर, पूड़ी आदि बना कर सबसे पहले देवी षष्ठी और सूर्यदेव को चढ़ावा कर दूध या गंगा जल से ...