आरा, मार्च 22 -- आरा/पीरो निज प्रतिनिधि। चैती छठ का चार दिवसीय अनुष्ठान चैत्र शुक्ल चतुर्थी तिथि रविवार को नहाय-खाय के साथ आरंभ हो गया। छठ व्रतियों ने स्नान कर घरों में गंगाजल लाकर पूजन करने के बाद अरवा चावल, सेंधा नमक, चने की दाल, लौकी की सब्जी आदि ग्रहण कर चार दिवसीय अनुष्ठान का संकल्प लिया। आरा शहर से लेकर गांव तक पूरा इलाका छठमय में हो चुका है। छठ के गीत बजने लगे हैं। नहाय खाय को लेकर गंगा घाटों पर भी व्रतियों की भीड़ रही। खरना के साथ शुरू होगा 36 घंटे का निर्जला उपवास रविवार को नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व का शुभारंभ हुआ। आज सोमवार को व्रती पूरे दिन निराहार रहकर शाम में खरना पूजा करेंगे। गुड़ से बनी खीर का प्रसाद ग्रहण करेंगे और इसके साथ ही 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू हो जायेगा। बुधवार को संपन्न होगा छठ महापर्व मंगलवार 24 मार्च को व्...