विकासनगर, अक्टूबर 24 -- दीपावली के जश्न के समापन के बाद शनिवार से पछुवादून में आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत हो जाएगी। शाम को नहाय खाय के साथ व्रती लोगों के घरों में छठ पूजा के पारंपरिक गीत गूंजने लगेंगे। शुक्रवार को सुबह से ही लोग छठ पूजा की तैयारियों में लगे रहे। घरों में साफ-सफाई के साथ ही फलों की खरीदारी की गई। सेलाकुई बाजार में सुबह से ही खरीदारी करने वालों की भीड़ लगी रही। लोगों ने फल, सब्जी के साथ ही पूजा का सामान भी खरीदा। पुराणों में मिलता है छठ पूजा का वर्णन : पुराणों के अनुसार, प्रियव्रत नामक राजा की कोई संतान नहीं थी। संतान प्राप्ति के लिए महर्षि कश्यप ने पुत्र प्राप्ति यज्ञ करने का परामर्श दिया। राजा को पुत्र तो हुआ, लेकिन मरा हुआ। जब अपने मृत पुत्र को दफनाने के लिए राजा गए, तभी आसमान से ज्योतिर्मय विमान धरती पर उतरा। इसमें ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.