चक्रधरपुर, मार्च 22 -- चक्रधरपुर। आगामी 22 मार्च को नहाय खाय के साथ आस्था का महापर्व चैती छठ 22 मार्च से शुरु होगा। 22 मार्च को छठव्रती नहाय-खाय के साथ कद्दू-भात का सेवन करेंगी। वहीं 23 मार्च को खरना तथा 24 मार्च को संध्या अर्घ्य और 25 मार्च को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ पर्व संपन्न होगा। चक्रधरपुर में चैती छठ बड़ी संख्या में परिवार करते हैं। इस कारण चैती छठ को लेकर चक्रधरपुर के थाना नदी घाट और पुराना बस्ती छठ नदी घाट की नगर पर्षद द्वारा साफ-सफाई शुरू करा दी है। वहीं चैती छठ को लेकर छठव्रतियों और उनके परिजनों में काफी उत्साह है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...