गढ़वा, अक्टूबर 24 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। नहाय खाय के साथ ही शनिवार से सूर्योपासना का चार दिवसीय महापर्व छठ शुरू हो जाएगा। छठ पर्व को लेकर बाजार सज चुका है। चारों ओर हिंदी व भोजपुरी छठ गीतों से माहौल छठमय हो चला है। आस्था का पर्व छठ के लिए खरीदारी को लेकर बाजार में भीड़ उमड़ रही है। छठ को लेकर फलों के दाम में उछाल आया है। उसके अलावा अन्य सामानों के दाम में भी कमोबेश उछाल देखा जा रहा है। उधर छठ घाटों को भी युद्ध स्तर पर सजाया संवारा जा रहा है। छठ व्रत करने वाले व्रतियों ने तैयारी शुरू कर दी है। व्रती महिलाएं परंपरागत तरीके से जांता में आटा पीसकर छठ पर्व के लिए तैयार करती नजर आ रही हैं। उस दौरान वह छठ की गीत भी गुनगुना रही थीं। नहाय खाय के दिन व्रतियों के अरवा चावल, चना का दाल और कद्दू की सब्जी खाने की परंपरा रही है। उसकी सारी तैयारी पूरी कर ली ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.