लातेहार, मार्च 21 -- बेतला, प्रतिनिधि । लोक आस्था का चार दिनी धार्मिक अनुष्ठान चैती छठ महापर्व नहाय-खाय के नेम के साथ आज से शुरू हो जाएगा ।व्रती आज स्नान-ध्यान के बाद परंपरागत तरीके से लहसुन-प्याज रहित अरवा चावल,चना दाल और कद्दू की सब्जी का सादगीपूर्ण भोजन कर सूर्योपासना का चार दिनी धार्मिक अनुष्ठान करने का विधिवत संकल्प लेंगे। इसके साथ ही व्रतियों का किसी भी तरह का नशापान करना पूरी तरह से वर्जित हो जाएगा। इसबारे में श्रीराम भक्त हनुमान मंदिर पोखरीकला के पुजारी यशवंत पाठक ने कहा कि अनुष्ठान के दौरान व्रतियों को पूरी निष्ठा व शुद्धता से सादगीपूर्ण आचरण करते हुए धार्मिक नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है। इधर छठ महापर्व को लेकर कई श्रद्धालुओं को पूजा-सामग्रियों सूप-दऊरा आदि की खरीदारी करते देखा गया। वहीं गांव-गलियों में छठी मैया की मधुर गीतो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.