नहाने गए दो किशोरो की तीसरे दिन भी तलाश जारी, शारदा नदी के किनारे मिले थे कपड़े और साइकिल
लखीमपुरखीरी, मार्च 15 -- फूलबेहड़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार को शारदा नदी में नहाने गए दो किशोर पानी लापता है। नदी किनारे उनके कपड़े और साइकिल मिलने से आशंका गहरा गई है कि वे नदी में तो नहीं डूब गए। तीसरे दिन रविवार को भी उनकी तलाश जारी रही। किशोरों की तलाश में फ्लड पीएसी को लगाया गया है। 12 वर्षीय शिवम गुप्ता पुत्र सरोज गुप्ता निवासी दानपुर मुड़िया थाना नीमगांव और 15 वर्षीय रवि गुप्ता पुत्र अशोक निवासी रवही कालोनी थाना कोतवाली सदर अपने नाना के घर फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के गांव लखहा भूड़ गए थे। बताया जाता है कि शुक्रवार की दोपहर वह घर से बताकर निकले कि वह नहाने जा रहे हैं। लेकिन जब वह शाम तक वापस नहीं लौटे तो उनकी तलाश शुरू हुई। परिजन दोनों की तलाश में शारदा नगर नदी की तरफ पहुंचे। वहां दोनों किशोर तो नहीं मिले, लेकिन उनके कपड़े और साइकिल नदी क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.