श्रावस्ती, अप्रैल 21 -- श्रावस्ती,संवाददाता। उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। नहाने गई दो किशोरियों की राप्ती नदी में डूबकर मौत हो गई। घंटों तलाश के बाद दोनों का शव बाहर निकाला गया जिसे पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जिले के सोनवा थाना क्षेत्र स्थित नरायनपुर गांव निवासी अंशु देवी (11) पुत्री धर्मराज सोनकर व गुलशना (14) पुत्री छोटकऊ आज दोपहर में नहाने के लिए राप्ती नदी में गई थी।नहाते समय दोनों गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी। दोनों किशोरियों को डूबता देख आस पास मौजूद लोग बचाने के लिए दौड़े लेकिन तब तक दोनों पानी में डूबकर लापता हो गई। सूचना परिजनों को दी गई। देखते ही देखते घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई।लोगों ने पुलिस को सूचित किया। साथ ही गांव के ही गोताखोर किशोरियों की तलाश करने लगे। घ...